जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हुआ शहर

धूमधाम से निकाला गया विसर्जन जुलूस

फारबिसगंज. श्री रामनवमी रथ यात्रा महोत्सव के समापन के बाद तीसरे दिन शनिवार को शहर के राजेंद्र चौक के समीप स्थित मैदान से श्री रामनवमी रथ यात्रा महोत्सव आयोजन समिति के द्वारा गाजे बाजे के साथ शहर में भव्य विसर्जन जुलूस निकाल कर भगवान श्री राम के प्रतिमा का विसर्जन किया गया. विसर्जन जुलूस के दौरान सारा शहर जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से गुंजयमान रहा. शहर के राजेंद्र चौक के समीप स्थित मैदान से गाजे बाजे के साथ आयोजन समिति व श्रद्धालुओं के द्वारा प्रतिमा निकालकर शहर का भ्रमण कराया गया. विसर्जन जुलूस शहर के राजेंद्र चौक, ज्योति मोड़, सदर रोड, पोस्ट ऑफिस चौक सहित शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए ऐतिहासिक सुल्तान पोखर पहुंचा जहां श्रद्धालुओं ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की भव्य प्रतिमा का विसर्जन पूरे भक्तिभाव के साथ श्रद्धापूर्वक किया. मौके पर अध्यक्ष विजय प्रकाश, प्रदीप देव, मनोज सोनी, अमित कुमार उर्फ डिंपल चौधरी, अविनाश कनोजिया अंशु, करण सिंह भूमिहार, आयुष कुमार उर्फ कालू,राजा सिंह, भवेश कश्यप,प्रेम केसरी, इंजीनियर आयुष अग्रवाल, गौरव राठौर, सोनू राय, गजेंद्र गुप्ता, किशन शर्मा,राजा दास, कृष्ण गुप्ता, रंजीत कुमार,संजय तालुकदार, गणेश गौतम, निशांत प्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >