तालाब में मिला किशोर का शव, हत्या का आरोप

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरिरा के मेंहदीपुर वार्ड संख्या 12 में 16 वर्षीय किशोर अभिषेक कुमार पिता जयनारायण सदा का शव बगल में हीं वार्ड संख्या 13 स्थित तालाब से बरामद होने की जानकारी मिलते हीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. पुत्र का शव देखते ही मृतक की मां नीरा देवी ने बताया कि आज भाई दूज है, बहन भाई को न्योता देने के लिए आयी है. इधर भाई का शव देखकर परिजन समेत ग्रामीणों की आंखें नम होती रही. मृतक की मां ने बताया कि बुधवार को बगल के एक युवक के साथ यह कह कर गया कि आ जायेंगे. लेकिन देर शाम तक जब नहीं आया, तो खोजबीन की गयी लेकिन कोई पता नहीं चल सका. मृतक की मां ने बताया कि बेटा को किसी ने दुश्मनी से मारा है. किशोर की मौत से परिजनों में शोक व्याप्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >