छात्रों ने किया नवोदय विद्यालय का भ्रमण

गणित पार्क का उठाया आनंद

अररिया. उच्च माध्यमिक विद्यालय खाबदह डुमरिया, रेवाही नरपतगंज व अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का दल ट्वीनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम के तहत पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अररिया के प्रांगण में भ्रमण करने पहुंचे. जहां पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अररिया का हरा भरा वातावरण बच्चों को खूब भाया. छात्रा मनीषा ने बताया प्रवेश द्वार पर ओटू एच टू ओ पार्किंग एरिया, जहां पर्यावरण संरक्षण का संदेशपूर्ण स्थल है. वहीं एक बड़े खेल का मैदान व फणीश्वर नाथ रेणु प्रतिमा स्थल का होना सौंदर्यवर्धक व गौरवशाली प्रतीत होता है. विज्ञान में रुचि रखने वाले छात्रों को भौतिकी व रसायन का प्रयोगशाला प्रभावित किया. वहीं किसी को म्यूजियम कॉर्नर व कला कक्ष शिक्षक अभिषेक कुमार ने विज्ञान की गतिविधियां भी प्रत्यक्ष बच्चों को दिखाया. वहीं कला शिक्षक राजेश कुमार ने भारतरत्न राष्ट्रपति सह वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला व उनकी लिखी चर्चित पुस्तक अग्नि की उड़ान पढ़ने के लिए प्रेरित किया. बच्चों को तरह तरह के कौशल के बारे में बताते हुए कहा कि हर छात्र को तरह तरह के कौशल सीखना चाहिये. कौशल विकास मानवीय मूल्यों को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा. बच्चों ने विद्यालय प्रशासन की प्रशंसा की और गणित पार्क का भी आनंद उठाया. इस दौरान विद्यालय में आयोजित कला प्रदर्शनी का भी आनंद लिया. बच्चों के साथ शिक्षकों में रिषभ कुमार, शाहिद एजाज, रितेश कुमार, शबनम कुमारी व कुमारी गायत्री भी शामिल रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >