126 लीटर शराब के साथ चोरी की बाइक जब्त

पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

नरपतगंज. बसमतिया पुलिस ने शुक्रवार की शाम नेपाल से तस्करी कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रही चोरी की बाइक के साथ 126 लीटर नेपाली शराब जब्त कर ली. जबकि पुलिस की इस करवाई में तस्कर मौके से भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर की गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्कर बाइक पर शराब लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था. जैसे पुलिस से रोकने की कोशिश की तो तस्कर बाइक व शराब छोड़कर भागने में सफल रहा. जब पुलिस ने जांच की तो, 126 लीटर नेपाली शराब जब्त की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >