एसएसबी ने किया चिकित्सा शिविर का आयोजन

शिविर में 116 मरीजों का हुआ इलाज

अररिया. एसएसबी 52वीं वाहिनी अररिया के द्वितीय कमान अधिकारी पीएन सिंह के निर्देशन में बाह्य सीमा चौकी डुमरिया के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वाइब्रेंट विलेज सुंदरी व बाह्य सीमा चौकी लैलोखर के कार्यक्षेत्र में आनेवाले वाइब्रेंट विलेज लैलोखर में निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर लगाया गया. जिसमें सहायक कमांडेंट (चिकित्सा) डॉ मनोज जाट व डॉ जधवर सूरज सुंदरराव द्वारा स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई. इसके बाद नि:शुल्क दवाईयों का वितरण किया गया. शिविर में 51 पुरुष, 53 महिला व 12 बच्चे सहित कुल 116 मरीजों का जांच करने के बाद नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया. साथ ही स्थानीय लोगों को बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए जरुरी दिशा-निर्देश व खान-पान से सम्बंधित आवश्यक जानकारी दी गई. श्री अन्न (मोटे अनाज) के फायदे व उसका उपयोग करने, साफ-सफाई, नशे से होने वाले दुष्प्रभाव व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया. इसके अतिरिक्त ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर फल व सब्जियों के लिए भी प्रोत्साहित किया गया. ताकि जवानों को ताजे फल व सब्जी मिल सके. एसएसबी द्वारा सीमावर्ती गांवों में समय-समय पर ऐसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं जिनका सीधा लाभ ग्रामीणों को मिलता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >