क्रिकेट व कबड्डी से हुआ खेल सप्ताह का शुभारंभ

आइटीआइ कॉलेज में खेल सप्ताह का आयोजन

फारबिसगंज. जिले के सरकारी आइटीआइ अररिया (रानीगंज) में 15 नवंबर से 24 नवंबर तक खेल सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ क्रिकेट सहित विभिन्न खेल का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षणर्थियों में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उनके बौद्धिक व शारीरिक विकास को प्रोत्साहित करना है. खेल सप्ताह में संस्थान के सभी महिला पुरुष प्रशिक्षणार्थी विभिन्न प्रकार के खेलों में भाग लेंगे. खेल सप्ताह का शुभारंभ क्रिकेट व कब्बडी मैच से किया गया, जहां प्राचार्य राजीव कुमार ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन व टीम-स्पिरिट सीखने के लिए प्रेरित किया. पूरे खेल कार्यक्रम की तैयारी खेल प्रभारी बालमुकुंद मिश्रा व सहयोगी अनुदेशक, अभिषेक, प्रतिभा, सुशील, निखिल, लालो चौधरी, सुनील, पूजा द्वारा की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >