रानी नेपाल से 58 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

जोगबनी सीमा से सटे नेपाल भाग के रानी वार्ड 15 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो विराटनगर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई

जोगबनी. जोगबनी सीमा से सटे नेपाल भाग के रानी वार्ड 15 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो विराटनगर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की. इसमें एक तस्कर को प्रतिबंधित ड्रग ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर लिया. तस्कर की पहचान दावा लामा होलमो (34 वर्ष), स्थायी पता जिला सिंधुपालचोक, हेरंबू गापा, वार्ड छह निवासी के रूप में हुई है. सूत्रों के अनुसार टीम को सूचना मिली थी कि भारत से ब्राउन शुगर की तस्करी कर रानी क्षेत्र में सप्लाई की जा रही है. इसी आधार पर आरोपित की तलाशी ली गयी. तलाशी के क्रम में 58 ग्राम 140 मिलीग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया. इसके अलावा उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपित ने ड्रग्स को विभिन्न उपयोगकर्ताओं तक पहुंचाने की बात स्वीकार की है. बरामद सामग्री व गिरफ्तार युवक को आगे की कार्रवाई के लिए रानी पुलिस कार्यालय को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >