सावन की फुहार संग थिरके नन्हे कदम, कला केंद्र में सजा श्रावणी उत्सव

अररिया कला केंद्र में श्रावणी उत्सव का आयोजन हुआ, जहाँ बच्चों ने मनमोहक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सावन के रंग बिखेरकर दर्शकों का दिल जीत लिया।

अररिया : अररिया कला केंद्र में श्रावणी उत्सव हर्षोल्लास और सांस्कृतिक रंगों के बीच मनाया गया. इस अवसर पर बच्चों ने सावन की सुंदरता, उमंग और हरियाली को नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया. बच्चों की शानदार प्रस्तुति पर पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.

सावन आधारित गीतों पर बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया. आकर्षक व रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया. दर्शकों ने बच्चों की प्रतिभा, अनुशासन और उत्साह की जमकर सराहना की.

उत्सव में दीपशिखा रॉय, सोनाक्षी सिंह, सर्वश्री बोस, भाग्यश्री बोस, सृजनी बनर्जी, एकांश सोमानी, यश सोमानी, वेदिका कुमारी, आद्या कुमारी, श्रेया सिंह राजपूत, पूर्वी कुमारी, सिमरन चौधरी, आयुषी कुमारी, राजनंदिनी कुमारी और ट्विंकल कुमारी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

कला केंद्र की निर्देशिका मौसमी सिन्हा ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ उन्हें अपनी कला और संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं. कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को बधाई दी गयी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मृगेंद्रमणि सिंह

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >