मारपीट व सड़क दुर्घटना में कई घायल

घायलों का चल रहा इलाज

पलासी. प्रखंड के क्षेत्र के अलग-अलग गांव में रविवार को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो महिला सहित तीन व्यक्ति घायल हो गये. घायलों में पिपरा विजवाड गांव का मो सैफुल, जिन्नु खातून व कलियागंज गांव की नसीमा खातून शामिल हैं. तीनों घायलों का इलाज सीएचसी पलासी में कराया गया है. प्रभारी डॉ जहांगीर आलम ने बताया कि उक्त तीनों घायलों का इलाज सीएचसी पलासी में हो रहा है.

———–

सड़क दुर्घटना में दो घायल

पलासी. पलासी में सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल हो गये. घायलों में आमगाछी गांव का पप्पु मांझी व अजय कुमार मांझी शामिल हैं. दोनों घायलों का इलाज सीएचसी पलासी में कराया गया है. प्रभारी डॉ जहांगीर आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त दोनों घायलों का इलाज सीएचसी पलासी में होने के बाद खतरे से बाहर है.

————

पलासी में बिजली विभाग की छापेमारी

पलासी. बिजली विभाग द्वारा 19 फरवरी को बिजली चोरी मामले को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें अलग-अलग गांवों के सात लोगों के विरुद्ध विद्युत उर्जा चोरी करने का मामला दर्ज किया गया है. कनीय विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रशाखा पलासी राजेश कुमार के द्वारा पलासी थाना में जुर्माना की राशि को लेकर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. जिसमें धपडी गांव का परमा नंद मंडल पर विद्युत उर्जा चोरी करने का जुर्माना 14175 रुपये लगाया गया है. वहीं दिगंबर मंडल पर 17891 रुपये, धर्मचंद विश्वास पर 16347 रुपये, रामप्रसाद यादव पर 10376 रुपये, दयानंद यादव पर 9385 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. साथ हीं कनखुदिया गांव के संजय कुमार मंडल पर 10310 रुपये जुर्माना व बुद्धिनाथ मांझी के उपर 9288 रुपये का बिजली चोरी करने का आरोप लगाया गया है.

———–

तीन अभियुक्त गिरफ्तार

पलासी. पलासी थाना पुलिस ने शनिवार को छापामारी के दौरान तीन नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया. इसक जानकारी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >