एसडीपीओ ने सुनी लोगों की फरियाद

कई मामलों के निष्पादन का दिया आश्वासन

फारबिसगंज. स्थानीय अनुमंडल कार्यालय में अवस्थित एसडीपीओ कार्यालय में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में ना केवल फारबिसगंज थाना क्षेत्र के बल्कि अनुमंडल के कई थाना क्षेत्र से फरियादियों ने पहुंच कर अपनी समस्याओं को एसडीपीओ के समक्ष रखा. जनता दरबार में एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बारी-बारी से एक-एक फरियादियों के फरियाद व समस्याओं व परेशानियों को बड़े ही गंभीरतापूर्वक सुना व फरियादियों के द्वारा दिये गये आवेदनों का भी बड़े हीं गंभीरतापूर्वक अवलोकन किया. इसके बाद थानाध्यक्ष से आवश्यक दिशा निर्देश दिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >