खेल भवन में रन फाॅर यूनिटी का आयोजन

कार्यक्रम स्थल पर बनाया गया था सेल्फी प्वाइंट

अररिया. स्वीप अभियान के तहत आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिले में विभिन्न स्तरों पर जरूरी पहल की जा रही है. इसी कड़ी में शुक्रवार को खेल भवन अररिया से रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार, सहित जिलास्तरीय अन्य अधिकारियों के साथ एसएसबी 52वीं वाहिनी के जवान समाहरणालय कर्मी व आम नागरिक ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया. कार्यक्रम स्थली पर आकर्षक सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था. लोगों ने कार्यक्रम में भाग लेते हुए लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की.49

—–

प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर डीएम ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा

अररिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित चुनावी कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने फारबिसगंज हवाई अड्डा मैदान का निरीक्षण किया. सुरक्षा संबंधी कारणों से किये गये इस निरीक्षण में प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा संबंधी इंतजाम, बैरिकेडिंग, हेलीपैड निर्माण, यातायात नियंत्रण सहित अन्य जरूरी इंतजामों का बारीकी से मुआयना किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिया व अपने निगरानी में सुरक्षा संबंधी सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया. जिलाधिकारी ने चिकित्सा सुविधा, आपातकालीन सेवाएं सहित अन्य तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज, संबंधित कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >