पथ निर्माण मंत्री का किया भव्य स्वागत

पथ के सुदृढ़ीकरण कार्य का किया शुभारंभ

फारबिसगंज. नरपतगंज से अररिया जाने के क्रम में फारबिसगंज में शुक्रवार को देर संध्या बिहार सरकार के पथ निर्माण व उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू की अगुवाई में बुके व अंग वस्त्र भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया. इस मौके पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह, नरपतगंज विधायक देवयंती यादव, आलोक भगत मौजूद थे. जबकि भाजयुमो के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, पूर्व उप मुख्य पार्षद कृष्ण देव भगत, मोती उर्ररहमान उर्फ मोती खान, वार्ड पार्षद उमाशंकर उर्फ बुलबुल यादव, संजय रजक, प्रदीप कनोजिया, बथनाहा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र राय,नगर महामंत्री संदीप कुमार, नगर मंत्री विपिन जयसवाल, अरुण निराला, मो सैयद हुसैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ जायसवाल का स्वागत किया. इस दौरान मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि उन्होंने आज नरपतगंज के घूरना में पथ प्रमंडल अररिया अंतर्गत जयनगर से घूरना भारत-नेपाल सीमा तक वाया नरपतगंज पथ के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ किया है. यह महत्वपूर्ण पथ भारत-नेपाल सीमा से सीधी संपर्क प्रदान करता है. जो सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ क्षेत्रीय आवागमन, व्यापार व जन सुविधा के लिए भी एक सशक्त आधार सिद्ध होगा. उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास, आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण व आमजन को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एनडीए सरकार की प्रतिबद्धता को साझा किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >