जयंती पर याद किये गये फणीश्वर नाथ रेणु

रेणु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनायी जयंती

अररिया. पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अररिया में आर्ट क्लब के माध्यम से रेणु जयंती व रंगोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया. विद्यालय में स्थापित प्रतिमा पर प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार सिंह, कला शिक्षक मूर्तिकार राजेश कुमार, धीरज कुमार, अभिषेक कुमार, राणा प्रताप ने माल्यार्पण कर महान आंचलिक कथाकार फणीश्वर नाथ रेणु जी का जयंती उल्लास के साथ मनाया व रंगोत्सव पर एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर उमंग के साथ खुशियां बांटी. फगुआ की होली में रंगों की खुशबू व फणीश्वर नाथ रेणु जी की आंचलिकता की महक उनकी जयंती पर एक साथ बासंती उल्लास लिए परिलक्षित होता दिखाई दिया. कला शिक्षक राजेश कुमार ने इस अवसर पर तीसरी कसम के सदाबहार गीत चलत मुसाफिर मोह लियो रे पिंजरे बाली मुनिया गुनगुनाया व बच्चों को बताया कि रचनात्मकता का महत्व व सृजन शक्ति की ताकत शब्द शिल्पी फणीश्वर नाथ रेणु से प्रेरणा लेनी चाहिए. जिन्होंने अपनी लेखनी से इस प्रदेश को वैश्विक स्तर पर स्थापित किया. वे रचनात्मक प्रकृति के साथ-साथ प्रयोगधर्मी विचार धारा व राजनीतिक संगठनात्मक सोच भी रखते थे. मौके पर प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार सिंह ने रेणु जी की रचनाओं को साहित्यिक धरोहर बताया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >