विराटनगर में रहने वाले भारतीयों के विवरण का किया पंजीकरण

पंजीकरण शिविर की हुई शुरूआत

जोगबनी. नेपाल में अध्ययनरत व विभिन्न उद्योगों व व्यवसायों से जुड़े भारतीय नागरिकों का विवरण विराटनगर में पंजीकृत व नवीनीकृत किया गया है. भारतीय दूतावास के सहयोग से मोरंग उद्योग व व्यापार संघ ने शनिवार से दो दिवसीय पंजीकरण शिविर की शुरूआत की. बताया जा रहा है कि विराटनगर में रहने वाले अधिकांश भारतीय नागरिकों का पंजीकरण व नवीनीकरण का काम शनिवार को ही पूरा हो गया. पंजीकरण संघ के अध्यक्ष अनुपम राठी व भारतीय दूतावास के प्रतिनिधि आरपी सिंह ने संयुक्त रूप से पंजीकरण व नवीनीकरण कराने वाले भारतीय नागरिकों को पंजीकरण प्रमाण पत्र प्रदान किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >