पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म

आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार भरगामा. भरगामा थाना क्षेत्र के नया भरगामा पंचायत के आदिवासी टोले में एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर आरोपित फरार हो गया. यह घटना शुक्रवार की दोपहर की है. घटना की जानकारी मिलने पर बच्ची के माता-पिता इलाज के लिए सदर अस्पताल पूर्णिया ले गये. जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. मामले में महिला थाना अररिया में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. महिला थाना कांड संख्या 31/24, धारा-376, 06 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया व आरोपित पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनियां निवासी 25 वर्षीय नीरज कुमार यादव पिता चंद्रकांत यादव को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर बच्ची अपने बरामदे पर सो रही थी. घर में कोई नहीं था. आरोपित बच्ची को उठाकर बगल के कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. बच्ची द्वारा चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग जुटे. लोगों को आता देख आरोपी घर के पीछे से भाग निकला. जिसकी पहचान ग्रामीणों द्वारा की गयी. बताया गया कि आरोपित युवक का सुसराल घटना स्थल के आसपास ही है. आरोपित अपने सुसराल आया था. भरगामा थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर महिला थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >