रंगोली, कैंडल व दीया मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित

छात्र-छात्राओं ने लिया बढ़-चढ़ कर हिस्सा

फारबिसगंज. दीपावली के अवसर पर फारबिसगंज कॉलेज फारबिसगंज के बीएड प्रभाग के छात्र छात्राओं के बीच रंगोली सज्जा- कैंडल मेकिंग और दीया मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. आयोजित प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और दीपावली को विशेष बनाने के लिए खूबसूरत रंगोली, कलर दिया और कैंडल को बनाया. कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में डॉक्टर कमल देव ,डॉक्टर कलाम ,आरपी मौर्य ,राजेश कुमार ,संतोष कुमार मौजूद रहे. जबकि छात्राओं में पलक, पायल, सिद्धार्थ, श्रुति, साक्षी, शमा प्रवीण, स्नेहा, श्वेता, रवि शंकर,आकांक्षा,अनु,प्रीति,आशिका,पूर्णिमा, जया सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >