मातृ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

ली शपथ, करेंगे योग, रहेंगे निरोग

फारबिसगंज. फारबिसगंज शाखा मारवाड़ी महिला समिति ने महिलाओं से जुड़ी अनेक समस्याओं को देखते हुए ,मातृ दिवस के मौके पर योग का तोहफा फारबिसगंज की माता-बहनों को दिया. सबने एक वादा और संकल्प अपने आप से लिया कि वह रोज योग करेगी और निरोग रहेगी. यह योग क्लास रविवार से निरंतर (लाइब्रेरी) दुर्गा मंदिर के प्रांगण में चलेगी. इसका शुभारंभ स्वामी रामदेव के सानिध्य में रहे पिंटू भैया के द्वारा किया गया. इस योग क्लास को शुरू करवाने में अभूतपूर्व योगदान निर्मल सेठिया का रहा. अखिल भारतीय समिति की अध्यक्ष अनीता अग्रवाल, सचिव अंजु गोयल, कोषाध्यक्ष प्रीति अग्रवाल, सहसचिव नीतू केडिया कुसुम, भंसाली ज्योति अग्रवाल, अलका अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >