पुलिस ने मवेशी लदे वाहन को किया जब्त

भागने के दौरान घर में घुसा वाहन जिससे घर क्षतिग्रस्त

परवाहा. रानीगंज पुलिस ने शुक्रवार को मवेशी लदे वाहन को जब्त कर लिया. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि चालक पुलिस के भय से तेज गति से वाहन को लेकर भागने लगा. साथ ही वाहन को मुख्य मार्ग से नहीं ले जाकर दूसरी घनी आबादी वाले रास्ते से होकर तेज गति से भागने लगा. इसी क्रम में उक्त मवेशी लदा वाहन एक घर में घुस गया. जिससे घर क्षतिग्रस्त हो गया. साथ ही कविलासा निवासी एक बच्ची निभा कुमारी पिता मुकेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गयी. वहीं वाहन चालक मौके पर से फरार हो गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि नौ मवेशी के साथ एक वाहन को जब्त किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >