मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर व्यक्त की जिज्ञासा

सिमराहा. विद्यार्थियों के बीच मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एसपीएनआरइसी अररिया द्वारा ब्रह्माकुमारी संस्था के सहयोग से 14 मार्च 2026 को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को मानसिक संतुलन, भावनात्मक सुदृढ़ता व जीवन के महत्व के प्रति जागरूक करना था. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ असीम कुमार ठाकुर ने की. इस आयोजन में समन्वयक प्रो राज कुमार, प्रो आदित्य रतन व प्रो स्वीटी कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही. उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर छात्रों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की. मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर अपनी जिज्ञासा व्यक्त की. यह कार्यक्रम छात्रों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक व उपयोगी साबित हुआ. मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >