रक्तदान शिविर का आयोजन

रक्तदान कर बचाएं लोगों की जान

अररिया. शहीद दिवस के अवसर पर एसएसबी 52 वीं वाहिनी व अररिया द्वारा सदर अस्पताल अररिया के साथ मिलकर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर एसएसबी के कुल 25 जवानों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया. कार्यक्रम के दौरान द्वितीय कमान अधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि रक्तदान एक महान मानवीय सेवा है. जिससे कई लोगों का जीवन बचाया जा सकता है. इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना व जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है. बताया गया कि एसएसबी 52 वीं वाहिनी भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी. इस दौरान 52 वीं वाहिनी के उप कमांडेंट आनंद प्रकाश यादव व जोशी सागर प्रदीप, सहायक कमांडेंट (चिकित्सा) डॉ मनोज जाट व डॉ सूरज जाधवर सहित अन्य बल कार्मिक सहित सदर अस्पताल अररिया के चिकित्सक आकाश कुमार राय, बादल कुमार साह, दीपू कुमार मिश्रा व नितेश कुमार सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >