एक लाख भारतीय व छह हजार नेपाली रुपये के साथ एक गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा के असराहा चेक पोस्ट पर एक नेपाली नागरिक को भारतीय व नेपाली मुद्रा के साथ गिरफ्त में लिया.

भारत-नेपाल सीमा पर सघन जांच शुरू, नेपाली व भारतीय मुद्रा के साथ एक धराये कुर्साकांटा. भारत-नेपाल सीमा सुरक्षित रहे, इसे लेकर एसएसबी 52वीं वाहिनी के जवानों द्वारा आने जाने वालों की सघन जांच की जा रही है. इस दौरान असराहा चेक पोस्ट पर एक नेपाली नागरिक को भारतीय व नेपाली मुद्रा के साथ गिरफ्त में लिया. एसएसबी से मिली जानकारी अनुसार, युवक के पास से एक लाख रुपये के इंडियन करेंसी व छह हजार नेपाली रुपये नगद बरामद हुआ है. एसएसबी 52 वी वाहिनी के कमाडेंट महेंद्र प्रताप ने बताया कि जांच में युवक के पास से एक लाख रुपये के भारतीय रुपये व छह हजार नेपाली रुपये बरामद किया गया है. युवक दिल्ली प्रसाद सीटोला पिता रघुनाथ सीटोला, कानीपोखरी वार्ड 04 जिला मोरंग नेपाल का निवासी है. प्रारंभिक पूछताछ के बाद हिरासत में लिये गये युवक को नेपाल एपीएफ को सौंप दिया गया है. गिरफ्तार व्यक्ति को फारबिसगंज कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >