फारबिसगंज. युवा शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने छात्र संघ अध्यक्ष शेख तालिब के नेतृत्व में शनिवार को शहर के स्टेशन चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में किया. प्रदर्शन के दौरान युवा शक्ति व छात्र संघ के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. बिहार में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा व जनहित के मुद्दों पर सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल खड़े किये. प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया. मौके पर युवा शक्ति जिलाध्यक्ष नन्हे सम्राट ने कहा कि सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव वर्षों से बिहार सहित पूरे देश के गरीब, पिछड़े, दलित, शोषित व वंचित तबके की आवाज को सड़क से लेकर संसद तक बुलंद करते रहे हैं. उन्होंने हमेशा आम जनता के हक,अधिकार व सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया है. आज जब वे सरकार की विफलताओं को उजागर कर रहे हैं तो सरकार बदले की भावना से उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है. जो लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है. मौके पर सरफराज आलम, मनोज जायसवाल,एहतेशाम अंसारी, दीपक कुमार ,इम्तियाज,शाहरुख,कमरान,सरफराज ,अरमान,रिजवान,आदेश पासवान, कुणाल,अभिषेक कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में युवा शक्ति ने मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का फूंका पुतला
कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ लगाये नारे

सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में युवा शक्ति ने मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का फूंका पुतला