डुमरिया आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण पखवारा शुरू

रंगोली बनाकर बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण के प्रति किया जागरूक

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत डुमरिया के पासवान टोला आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 43 में 08 अप्रैल 2026 से 23 अप्रैल 2026 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित होने वाले पोषण पखवारा का शुभारंभ किया गया. पोषण पखवारा कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया खुशबू देवी ने की. वहीं मंच संचालन मुखिया प्रतिनिधि महेश साह ने किया. डीपीओ कविता सहाय ने बताया कि पोषण पखवारा का शुभारंभ किया गया है. पोषण पखवारा का मुख्य उद्देश्य शून्य से 06 वर्ष तक के बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है. आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन सुचारू रूप से होने, बच्चों की गतिविधि पर ध्यान रखने, केंद्र निर्धारित समय पर खुलने, केंद्र की साफ सफाई के साथ जारी निर्देश का पालन करते हुए आंगनबाड़ी केंद्र संचालित करने की बात कही. मौके पर सीडीपीओ अहमद रजा खान, एलएस सत्यम कंचन, निभा भारती,जयंती विश्वास सहित दर्जनों सेविका, सहायिका मौजूद थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >