अभियुक्तों के घर पर चिपकाया इश्तेहार

हाजिर नहीं हुए तो होगी कानूनी कार्रवाई

जोकीहाट. महलगांव थाना क्षेत्र में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने सख्त कदम उठाया है. न्यायालय के आदेश के अनुपालन में बुधवार को महलगांव पुलिस ने अभियुक्तों के घरों पर इश्तहार चिपका कर विधिवत तामिला किया. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टेकनी गांव वार्ड संख्या 03 में पहुंचकर नामजद अभियुक्तों के आवास पर इश्तहार चिपकाया. यह कार्रवाई महलगांव थाना कांड संख्या-202/25 के तहत की गयी. इस मामले में हरिचंद विश्वास, पिता स्व उमन विश्वास, मंजुला देवी पति हरिचंद विश्वास दोनों ग्राम टेकनी, थाना महलगांव, जिला अररिया को अभियुक्त बनाया गया है. महलगांव थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि न्यायालय के निर्देशानुसार दोनों अभियुक्तों को कई बार गिरफ्तारी के लिये नोटिस दिया गया. लेकिन वे लगातार फरार चल रहे है. इसके बाद न्यायालय द्वारा इश्तहार जारी करने का आदेश दिया गया. जिसके तहत यह कार्रवाई की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया यदि निर्धारित समय के भीतर अभियुक्त न्यायालय या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >