इंटर्नशिप के बिना स्नातक की नहीं मिलेगी डिग्री: प्राचार्य

सभी शिक्षक समय पर आएं काॅलेज: प्राचार्य

छात्रों की 75 % उपस्थिति अनिवार्य, नहीं तो शिक्षक-शिक्षेत्तर कर्मी के वेतन पर रोक: प्राचार्य अररिया. पूर्णिया विवि में कुलपति की अध्यक्षता में संबद्ध कॉलेज के सभी प्रधानाचार्य की बैठक में लिए गये निर्णय के आलोक में गुरुवार को अररिया कॉलेज अररिया में प्रधानाचार्य डॉ रामदयाल पासवान द्वारा महाविद्यालय के शैक्षणिक गतिविधियों व प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गयी. जिसमें कहा गया कि हर परिस्थिति में छात्र-छात्राओं के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी. वर्ग संचालन में इससे कम उपस्थित होने वाले विद्यार्थियों को किसी भी हाल में परीक्षा पत्र नहीं भरने दिया जायेगा. प्रधानाचार्य ने कहा कि सभी विद्यार्थियों के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी. जिसका प्रमाण-पत्र उस विषय के शिक्षक के द्वारा दिया जायेगा. शिक्षक के प्रमाण-पत्र के आधार पर प्रधानाचार्य द्वारा विश्वविद्यालय को भेजा जायेगा. उसके बाद उक्त विद्यार्थी का परीक्षा प्रपत्र भरा जायेगा. अतः अभिभावकों से उन्होंने अनुरोध किया कि विद्यार्थियों की वर्ग-संचालन में पर्याप्त उपस्थिति सुनिश्चित करें. प्रधानाचार्य ने शिक्षकों व अतिथि शिक्षकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रतिदिन वर्ग-संचालन की फोटो व छात्र उपस्थिति रिकॉर्ड प्रधानाचार्य कार्यालय के समक्ष प्रस्तुत करेंगे. जिसे कॉलेज की वेबसाइट पर अपलोड किया जायेगा. इसी आधार पर सभी की वेतन विवरणी भी विश्वविद्यालय को भेजा जायेगा. सभी शिक्षक ससमय वर्ग संचालन करते हुए अपने-अपने स्थान पर उपस्थित पाये जाने चाहिये. अन्यथा उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने विद्यार्थियों के लिए निर्देश जारी किया कि सभी विद्यार्थी अपने पास महाविद्यालय परिचय-पत्र रखेंगे. बिना इसके कॉलेज में प्रवेश वर्जित होगा व स्थानांतरण प्रमाण-पत्र लेते समय परिचय-पत्र जमा करने के बाद ही उन्हें स्थानांतरण प्रमाण-पत्र दिया जायेगा. प्रधानाचार्य ने पुस्तकालय में उपलब्ध अध्ययन सामग्रियों की भी समीक्षा की व जल्द से जल्द सीबीसीएस पाठ्यक्रम से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध कराने की भी बात कही. कंप्यूटर लैब, लैंग्वेज लैब व विभिन्न प्रयोगशालाओं के व्यवस्थित संचालन के लिए महाविद्यालय प्रयासरत है. छात्रों के लिए जिम, इंडोर व आउटडोर स्टेडियम की पर्याप्त सुविधा है. छात्र व छात्राओं दोनों के लिए कॉमन-रूम, खेल सामग्री, पेपर, मैगजीन इत्यादि सभी की सुविधा महाविद्यालय में उपलब्ध है. जिसका लाभ विद्यार्थी उठाएं. प्रधानाचार्य डॉ रामदयाल पासवान द्वारा कहा गया कि यूजी सीबीसीएस पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप करना अनिवार्य है. महाविद्यालय द्वारा इंटर्नशिप करने के लिए कंपनियों के साथ एमओयू पर जल्द ही हस्ताक्षर होने वाला है. सभी पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थी प्रधानाचार्य ने सूचित किया है कि महाविद्यालय आकर इंटर्नशिप करने के लिए उनके कार्यालय से संपर्क करें. जो छात्र इंटर्नशिप नहीं करेंगे. उन्हें स्नातक की डिग्री नहीं प्राप्त हो सकेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >