मदरसा नोमानिया डुमरिया ईदगाह में नयी कमेटी गठित

एक पक्ष के बहिष्कार के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने बना ली कमेटी

हंगामा व आरोप प्रत्यारोप के बीच माहौल बना रहा तनावपूर्ण

अररिया. जिले के जोकीहाट प्रखंड अंतर्गत मदरसा नोमानिया डुमरिया ईदगाह मदरसा संख्या 384 में सोमवार को मदरसा कमेटी गठन को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता हेड मौलाना फिरोज आलम कासमी ने की. इसका उद्देश्य मदरसा की नयी प्रबंधन कमेटी का गठन करना था. बैठक की शुरुआत से ही माहौल तनावपूर्ण रहा व लगातार एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला चलता रहा, स्थिति काफी तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में था. कमेटी गठन को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से चली आ रही खींचतान के कारण कुछ देर के लिए हंगामा भी हुआ. आरोप है कि पहली कमेटी जिसकी मुद्दत समाप्त हो गयी है ऐसे में नयी कमेटी का गठन नहीं हो पा रहा है. मदरसा के हेड मौलवी फिरोज आलम ने स्पष्ट किया कि पूर्व कमेटी का कार्यकाल वर्ष 2024 में ही समाप्त हो चुका था. ऐसे में बिहार मदरसा बोर्ड के दिशानिर्देश के अनुसार नयी कमेटी का गठन जरूरी हो गया था. उन्होंने बताया कि इस संबंध में विधिवत लिखित आवेदन मदरसा बोर्ड को सौंप दिया गया है. बैठक में मदरसा परिसर के साथ-साथ आसपास के इलाकों के लोगों को भी आमंत्रित किया गया था. बैठक में मो अनवर आलम, मो आरिफ, मो यासीन एहतेशाम, हाजी मुन्ना, सरवर आलम, मास्टर अब्बास, हबीब नदफ, रमजान, अरशद, राशिद आलम, तारीख अनवर, जुबेर, शाहिद, नजीमुद्दीन, हाजी मंजूर, नजमुद्दीन, करीम, फारूक समेत अन्य लोग मौजूद थे.

कमेटी गठन को लेकर पहले डीइओ भी हो चुके थे शामिल, लेकिन नहीं हो पाया था गठन

मालूम हो कि इससे पहले भी कमेटी गठन को लेकर एक बैठक हुई थी, जिसमें डीईओ खुद शामिल हुए थे. लेकिन उस दिन भी उनकी मौजूदगी में ही काफी हंगामा हुआ था व कमेटी नहीं बन पायी थी. उसके बाद डीइओ ने मदरसा की शैक्षणिक व्यवस्था पर काफी नाराजगी जाहिर करते हुए वहां से लौट गये. इसके बाद निर्गत पत्र में कहा गया कि कमेटी गठन की बैठक मदरसा बोर्ड द्वारा नामित कोई सदस्य की मौजूदगी में पूरी पारदर्शिता के साथ बैठक करना है. लेकिन इस बैठक में बोर्ड द्वारा या शिक्षा विभाग के कोई पदाधिकारी शामिल नहीं थे. हेड मौलवी ने बताया कि मैंने इस बैठक की सूचना बीईओ को दी थी. लेकिन वे किसी कारण नहीं आ सके ऐसी परिस्थिति में मैंने ग्रामीण की उपस्थिति में बैठक कर ली. नई कमेटी का गठन कर लिया.

अगर गाइडलाइन के विरुद्ध हुआ है गठन ,तो होगी कार्रवाई

डीईओ ने बताया कि मुझे मामले की कोई जानकारी नहीं हे, अगर बैठक कर नयी कमेटी का गठन नियम व दिये गये गाइड लाइन के विरुद्ध किया गया है तो इसकी जांच करा आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >