महिला से छेड़छाड़, शिकायत करने पर मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल, प्राथमिकी दर्ज

शिकायत करने पर मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल, प्राथमिकी दर्ज

प्रतिनिधि, भरगामा. गलत नियत से घर में अकेली महिला से छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश है. मामले को लेकर महिला के पति द्वारा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है. प्रखंड क्षेत्र की सिरसिया हनुमानगंज पंचायत के हलवाई टोला के मनोज साह पिता स्व रामेश्वर साह ने थाना में दिये आवेदन में बताया बीते रविवार संध्या के करीब 06 बजे मैं व मेरा लड़का बगल के महथावा बाजार गये थे. उसी समय मेरी पुत्रवधू घर में अकेली थी. उसी समय गांव के ही कुमोद साह पिता पवन साह ने हमारे आंगन के घर में आया व मेरी पुत्रवधू नंदनी देवी के साथ गलत नीयत से जबरन यह धमकी देने लगा कि तुम हमसे प्यार करो नहीं तो जान से मार देंगे. उस पर पुत्रवधू इनकार कर रही थी. जिस पर नंदनी देवी को धक्का-मुक्का देने लगा व पुत्रवधू चिल्लाने लगी तो कुमोद साह ने हमारे तकिया के नीचे से रखा नकद 50 हजार लेकर धमकी देते हुए भाग गया. इतना में मैं व मेरी बेटी गुड़िया कुमारी घर आए तो पुत्रवधू ने सारी बात बताई. जिस पर मैं व मेरी बेटी गुड़िया ने कुमोद साह के दरवाजे पर पूछने गए कि कुमोद साह ने हमें पकड़ लिया. रणधीर साह, तरुण साह, सभी के पिता पवन साह, महेषी कुमार पिता आशीष साह ,अशीष साह पिता उपेंद्र साह, रणधीर साह ने लाठी से मारपीट कर मेरा माथा फट गया व खून बहने लगा. मेरी बेटी गुड़िया कुमारी, मेरा लड़का चंदन साह व मेरी पत्नी मीना देवी भी घायल हो गयी. हो-हल्ला होने पर आसपास के ग्रामीण जुट गये. बीच बचाव किया व सभी लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरगामा में भर्ती कराया. जिसके बाद चिकित्सक ने अररिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इधर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया पीड़ित पक्ष के द्वारा आवेदन मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >