Araria News : बाइक सवार अपराधियों ने ऑटो से जा रही महिला बैंक कर्मी से मोबाइल व पर्स छीना

बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने ऑटो से जा रही एक महिला बंधन बैंक कर्मी का पर्स व मोबाइल झपट्टा मार कर छिनतई कर फरार हो गया.

अररिया जिला के फारबिसगंज से मो कलीम उद्दीन की रिपोर्ट Araria News : फारबिसगंज मुख्य मार्ग एसएच 77 पर हरिपुर व रामपुर के बीच बुधवार को एक बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने ऑटो से जा रही एक महिला बंधन बैंक कर्मी का पर्स व मोबाइल झपट्टा मार कर छिनतई कर फरार हो गया. बाइक सवार अज्ञात अपराधियों के द्वारा झपटमार कर छिनतई की घटना को घटित करने के क्रम में ऑटो से नीचे गिरने से महिला बंधन बैंक कर्मी घायल भी हो गयी. अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कराने के उपरांत पीड़ित महिला बंधन बैंक कर्मी प्रियंका कुमारी पिता फूल कुमार झा धनेश्वरी थाना भरगामा निवासी ने स्थानीय थाना पहुंच कर थाना में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को घटित घटना की जानकारी दी. पीड़िता महिला बंधन बैंक कर्मी ने घटित घटना के संदर्भ में बताया कि उनकी मां नेपाल के विराट नगर न्यूरो अस्पताल में इलाजरत है, उसे आज डिस्चार्ज कराना था, जिसके लिए वह 85 हजार रुपया नगद राशि पर्स में रख कर रानीगंज से जोगबनी जाने के लिए ऑटो पकड़ी. ऑटो पर वह किनारे में बैठी थी जैसे ही हरिपुर व रामपुर के बीच मे पहुंची थी कि पीछे से एक बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधी तेजी से आया और उनके हाथ से पर्स जिसमे 85 हजार रुपया था व मोबाइल छीन कर तेजी से फारबिसगंज के तरफ भाग गया. इस क्रम में वे ऑटो से गिर कर घायल भी हो गयी. पीड़ित ने कहा कि ऑटो चालक से काफी गुहार लगाया कि थाना को फोन करना है मोबाइल दे तो नही दिया घटना के बाद ऑटो चालक भी ऑटो ले कर फरार हो गया. इधर पीड़िता के द्वारा घटित घटना की जानकारी देने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इस संदर्भ में पूछे जाने पर अपर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Md. tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >