बहेलिया धार में पुल निर्माण कार्य का विधायक ने किया निरीक्षण

कहा फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता

फारबिसगंज. प्रखंड के लहसनगंज में बहेलिया धार में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रहे पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास ने कहा कि पुल का निर्माण कार्य सही ढंग से और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जहां भी पुल-पुलिया की आवश्यकता है. उसको लेकर अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द निर्माण किया जाएगा. उन्होंने कहा फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है. मौके पर पुल निर्माण कार्य करा रहे लोगों ने बताया अभी मिट्टी भराई कार्य चल रहा है. बरसात से पहले पुल निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा. ग्रामीणों ने बिजली सहित कई समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा. मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >