ध्यानाभ्यास सत्संग का हुआ समापन

संयमित जीवन शैली अपनाएं, नशा, हिंसा को त्यागे

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के कुआड़ी में आयोजित सात दिवसीय ध्यानाभ्यास सत्संग कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया. आयोजक समिति के गणेश पोद्दार ने बताया कि 08 मार्च से ध्यानाभ्यास सत्संग कार्यक्रम का योजन किया. जो कि शनिवार को समापन हो गया. ध्यानाभ्यास सत्संग कार्यक्रम में कुप्पाघाट भागलपुर से आये स्वामी परमानंद बाबा, स्वामी छत्रधारी बाबा, स्वामी संतोष बाबा, स्वामी रितेश बाबा, स्वामी सुरेंद्र बाबा सहित अन्य साधु-संत सत्संग कार्यक्रम में शामिल हुए. स्वामी परमानंद बाबा ने अपने प्रवचन में कहा कि संयमित जीवन शैली अपनाने, नशा, हिंसा को त्यागने, दैनिक दिनचर्या में बदलाव करने, ध्यान योगाभ्यास करने के साथ बदलते परिवेश में अपनों व परिजनों को एक सूत्र में बांधकर कैसे रखें को लेकर विस्तृत जानकारी प्रवचन के माध्यम से दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >