ब्राउन शुगर के साथ नेपाल में गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

जोगबनी. औषधी नियंत्रण ब्यूरो शाखा विराटनगर कि टीम ने एक भारतीय नागरिक को प्रतिबंधित नशीली पदार्थ 32 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया. नेपाल पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार लागू औषधी नियंत्रण ब्यूरो शाखा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रानी वार्ड संख्या 15 भंसार क्षेत्र के निकट चेक जांच के क्रम में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार व्यक्ति के पास से जांच के क्रम में ब्यूरो की टीम ने 32 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया. वहीं गिरफ्तार युवक की पहचान अररिया जिले के फारबिसगंज वार्ड संख्या 10 रामपुर निवासी 29 वर्षीय मंसूल अंसारी के रूप में हुई है. लागू औषधी नियंत्रण ब्यूरो शाखा की टीम ने गिरफ्तार युवक को अनुसंधान व आगे की कार्रवाई के लिए इलाका पुलिस कार्यालय रानी को सुपुर्द कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >