कुर्साकांटा में बाल श्रम, मानव तस्करी और बाल विवाह के खिलाफ चला जागरूकता अभियान

कुर्साकांटा प्रखंड में 'नया सवेरा 3.0' अभियान के तहत बाल श्रम, मानव तस्करी, बाल विवाह और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूकता फैलाई गई. ग्रामीणों ने सहयोग का भरोसा दिलाया है.

अररिया : कुर्साकांटा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को बाल श्रम, मानव तस्करी, बाल विवाह और नशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया. यह अभियान जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज, जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन तथा जिला पुलिस अररिया की एएचटीयू इकाई के संयुक्त तत्वावधान में अपर पुलिस महानिदेशक, बिहार, पटना के 'नया सवेरा 3.0' अभियान के तहत आयोजित किया गया.

सामाजिक कुप्रथाओं के खिलाफ लोगों को किया जागरूक

अभियान के दौरान लोगों को बाल श्रम, मानव तस्करी, बाल विवाह और नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई. साथ ही समाज को इन कुप्रथाओं से मुक्त बनाने में सक्रिय सहयोग करने की अपील की गई.

संस्था के प्रतिनिधि संजय झा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अररिया जिले को बाल श्रम मुक्त, मानव तस्करी मुक्त, बाल विवाह मुक्त और नशामुक्त बनाना है. इसके लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं.

संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत दें सूचना

अभियान के दौरान लोगों से अपील की गई कि यदि बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड या अन्य किसी स्थान पर बच्चों से बाल श्रम कराया जाता हो, मानव तस्करी या बाल विवाह जैसी घटनाएं दिखाई दें, तो इसकी सूचना तत्काल 1098, 181 या 112 पर दें. उन्होंने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा.

ग्रामीणों ने सहयोग का दिया भरोसा

जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने बाल श्रम, मानव तस्करी, बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं को सहयोग देने का भरोसा दिलाया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >