शिक्षा में अध्यात्म को शामिल करना जरूरी

फॉर बेटर टुमारो पर कार्यक्रम का आयोजन

अररिया. जिला मुख्यालय के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता विषय व नयी उम्मीद फॉर बेटर टुमारो पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के एजुकेशन विंग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों व शिक्षकों के बीच मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना व जीवन सकारात्मक कैसे हो इसको प्रोत्साहित करना था. मुजफ्फरपुर के भास्कर भाई ने तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ मानसिक संतुलन व आत्मिक सशक्तिकरण को भी विद्यार्थियों के शिक्षा का जरूरी हिस्सा बताया. शिक्षा में अगर अध्यात्म को शामिल कर लें तो आप चरित्रवान व मूल्यवान भी बनेंगे. आप अच्छे पद पर जाकर एक बेहतर समाज के निर्माण में दूसरों के लिए आदर्श भी होंगे. यह बातें बी के उर्मिला बहन ने कहीं. राष्ट्रीय पॉलिटेक्निक इंचार्ज प्रिंसिपल अभिजीत कुमार ने अपने संबोधन से इस कार्यक्रम को आरंभ किया. महाविद्यालय के नोडल पदाधिकारी परमिंदर मिश्रा ने इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित कर काफी सराहनीय योगदान दिया. मौके पर अरुण मिश्रा, प्रो राधा रमन सिंह, प्रो कोमल कुमारी, बीके दया बहन, बैंक कर्मी संजय गुप्ता, शर्मिला गुप्ता सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >