एक माह से आइसोलेशन प्रभारी हैं छुट्टी पर, मामले की होगी जांच

एक माह से आइसोलेशन प्रभारी हैं छुट्टी पर, मामले की होगी जांच

अररिया: डीएम ने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें सूचना है कि आइसोलेशन प्रभारी डॉ संजय कुमार अस्वस्थ्य होने के कारण विगत 30 तारीख से छुट्टी पर हैं. डीएम ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि आइसोलेशन प्रभारी डॉ संजय कुमार के छुट्टी पर रहने के मामले के संदर्भ में जांच करें व विभाग को अग्रेतर कार्रवाई के लिए लिखें.

डीएम ने एसडीओ को निर्देश दिया कि इसकी जांच करें कि क्या कांट्रेक्टर के द्वारा अस्पताल परिसर में एक ही कीचन में भोजन बना कर अस्पताल में वे आइसोलेशन सेंटर में आपूर्ति कराया जा रहा है. यदि ऐसा है तो संबंधित कांट्रेक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य व अन्य सुविधाओं में सुधार होगा.

निरीक्षण के क्रम में डीएम प्रशांत कुमार सीएच के अलावा सिविल सर्जन डॉ मदन मोहन प्रसाद, एसडीओ डॉ योगेश कुमार सागर, डीसीएलआर मो यूनुस अंसारी, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह आइसोलेशन सेंटर के नॉडल पदाधिकारी विपिन कुमार यादव, बीडीओ अमित आनंद, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ रेशमा अली, पीएचसी प्रभारी डॉ राजीव कुमार बसाक, डॉ नारगीश जमाल, डॉ अमित कुमार, परमेश कुमार, अस्पताल व आइसोलेशन सेंटर में भोजन आपूर्ति कराने वाले एनजीओ चौहान एजुकेशन सोसाइटी के सुपरवाइजर पंकज कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >