आरडब्ल्यूडी सड़क निर्माण में अनियमितता, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

अनियमितता का आलम यह है कि सड़क बनते ही टूटने लगी है

कुर्साकांटा. कुर्साकांटा पंचायत के शिशुआकोल वार्ड संख्या 12 स्थित प्राथमिक विद्यालय शिशुआकोल से कुर्साकांटा बाजार मुख्य सड़क निर्माण में संवेदक की मनमानी का मामला प्रकाश में आया है. सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर रविवार को स्थानीय ग्रामीणों ने जमकर आक्रोश प्रदर्शन किया. आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण में किसी भी तरह के मानक का पालन नहीं किया जा रहा है. पूर्व से बने सड़क की न तो सफाई की जा रही, न ही बोल्डर दिया जा रहा है. पूर्व से बने सड़क को ही जैसे तैसे गड्ढे को भरकर सड़क निर्माण किया जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण में अनियमितता का आलम यह है कि सड़क बनते ही टूटने लगी है. वहीं जब सड़क निर्माण करा रहे कार्यकारी एजेंसी के लोग जो निर्माण कार्य में लगे हैं कहा जाता है तो एक ही जवाब मिलता है जहां जाना है जाएं. आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि यदि सड़क निर्माण में सुधार नहीं किया जायेगा तो इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की जायेगी. सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त रहा.

कहते हैं कनीय अभियंता

सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर पूछने पर कनीय अभियंता आरडब्ल्यूडी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत मिली है. निर्माण कार्य को रोक दिया गया है. इसके साथ ही अनियमितता की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी जा रही है. कनीय अभियंता ने बताया कि सड़क निर्माण में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >