धान खरीद प्रक्रिया की करें जांच: डीएम

जिलाधिकारी ने की सहकारिता विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा

अररिया. जिलाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला सहकारिता विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में धान अधिप्राप्ति, पैक्सों के कंप्यूटरीकरण, उर्वरक व्यवसाय, गोदाम निर्माण, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से संबंधित कार्यों के अद्यतन स्थिति व इसकी प्रगति की गहन समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने धान खरीद प्रक्रिया की गहन जांच के आदेश दिया. पैक्सों के कंप्यूटरीकरण में तेजी लाने व इसमें पारदर्शिता बरतने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया. बैठक में पैक्स स्तर पर उर्वरक व्यवसाय की स्थिति की भी गहन समीक्षा की गयी. इस क्रम में किसानों को उचित मूल्य व समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. जिलाधिकारी ने गोदाम निर्माण व प्रधानमंत्री जन औषधी केंद्र खेलने की संभावनाओं पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की. जन औषधी केंद्र की स्थापना को आम लोगों के हितों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए इसे प्राथमिकता के आधार पर केंद्र की स्थापना सुनिश्चित कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया. बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >