सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ाएं निगरानी

पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से नशीले पदार्थों के खिलाफ प्रचार प्रसार के माध्यम से जागरूकता अभियान करें संचालित

निर्देश. जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में हुई नार्को की जिला स्तरीय बैठक

अररिया. जिलाधिकारी विनोद दूहन व पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बुधवार को नार्को कोर्डिनेशन सेंटर की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिले के वरीय प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया. बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम, अवैध तस्करी पर नियंत्रण व सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया. जिलाधिकारी ने औषधि निरीक्षक को थोक व खुदरा दवा विक्रेताओं की नियमित जांच करने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर त्वरित कार्रवाई संभव हो सके. अधीक्षक मद्य निषेध को चिन्हित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने निर्देश दिया गया. इसके साथ ही एसएसबी, पुलिस व मद्य निषेध विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर बॉर्डर क्षेत्रों में लगातार निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश बैठक में जिलाधिकारी ने दिया. बैठक में पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से नशीले पदार्थों के खिलाफ प्रचार प्रसार के माध्यम से जागरूकता अभियान संचालित करने की बात कही गयी. इसके अलावा जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि किसी भी क्षेत्र में अवैध रूप से नशीले पदार्थों की खेती की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाये.

मौके पर थे मौजूद

नार्को की जिला स्तरीय बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया व फारबिसगंज, सशस्त्र सीमा बल 52वीं वाहिनी के समादेष्टा सहित संबंधित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >