फारबिसगंज. रमजान उल मुबारक के महीने में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक सह लायंस क्लब के चेयर पर्सन डॉ अजय कुमार सिंह ने लायंस चिल्ड्रेन पार्क में दावत ए इफ्तार का आयोजन किया. दावत ए इफ्तार में चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, व्यवसाइयों, राजनीतिक दलों, निजी संस्था से जुड़े लोगों के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने शामिल होकर इफ्तार कर सामाजिक सौहार्द व आपसी भाईचारा की मिसाल पेश की. दावत ए इफ्तार पार्टी में मुख्य रूप से डॉ अजय कुमार सिंह, डॉ हरिकिशोर सिंह, अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डॉ आशुतोष कुमार, अस्पताल प्रबंधक प्रवीण कुमार, आइएमए के सचिव डॉ मो अतहर, डॉ एमके अली, डॉ संजीव कुमार यादव, पूर्व डीएस डॉ रेशमा रजा, डॉ केएन सिंह, डॉ मुन्ना कुमार, पीएचसी प्रभारी डॉ राजीव कुमार बसाक, बीएचएम हाजी सईद उज्जमा, जेएम मोटर्स के प्रोपराइटर अमित शर्मा, फिरदौश अंसारी, इम्तियाज अंसारी, मोजाहिद अंसारी,समाजसेवी वाहिद अंसारी, समाजसेवी इजहार अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे.
लायंस चिल्ड्रेन पार्क में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन
इफ्तार पार्टी में डाॅक्टरों के अलावा बड़ी संख्या में गणामान्य लोगों ने लिया भाग
