बांस व पेड़ों की टहनियों से टकरा रहे हाईटेंशन तार

जोगबनी में हाईटेंशन तारों से टकरा रही पेड़ों की टहनियों के कारण बार-बार बिजली गुल हो रही है। उपभोक्ता विभाग से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

जोगबनी (अररिया) से सुदीप भारती की रिपोर्ट. जोगबनी क्षेत्र में बिजली कटौती की बड़ी वजह अब हाईटेंशन लाइन से टकरा रही बांस व पेड़ों की टहनियां बन गई हैं. अमौना-सोनपुर फीडर की लाइन के कई स्थानों पर बांस व पेड़ों की शाखाएं तारों के बेहद करीब पहुंच गई हैं.तेज हवा या बारिश के दौरान ये टहनियां तारों से टकरा जाती हैं, जिससे बार-बार फॉल्ट होता है व लाइन ट्रिप कर जाती है. इसका खामियाजा इलाके के उपभोक्ताओं को लगातार बिजली कटौती के रूप में भुगतना पड़ रहा है.

स्थायी समाधान नहीं हो रहा

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग द्वारा समय-समय पर केवल औपचारिक रूप से टहनियों की छंटाई कर दी जाती है. लेकिन कुछ ही दिनों बाद बांस व पेड़ों की शाखाएं फिर से बढ़कर तारों तक पहुंच जाती हैं व फॉल्ट की समस्या दोबारा शुरू हो जाती है. ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी व बारिश के मौसम में यह समस्या सबसे ज्यादा बढ़ जाती है, जिससे घंटों तक बिजली गुल रहती है.

वैज्ञानिक तरीके से छंटाई की मांग:- उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग से मांग की है कि प्रभावित स्थानों पर स्थाई समाधान किया जाए. उन्होंने कहा कि नियमित रूप से वैज्ञानिक तरीके से पेड़ों व बांसों की छंटाई कराई जाए ताकि हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट की समस्या खत्म हो व क्षेत्र में निर्बाध व नियमित बिजली आपूर्ति मिल सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sudip bharti

सुदीप भारती प्रिंट माध्यम में 12 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सिकटी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >