ओलावृष्टि व बरसात ने किसानों की फसल की बर्बाद

मक्का, गेहूं, आम, लीची समेत अन्य फसलों को पहुंचा है नुकसान

पलासी. प्रखंड क्षेत्र में रबी की फसलों को बेमौसमी की बरसात व ओलावृष्टि ने तबाह कर दिया. सोमवार की संध्या ओलावृष्टि व बरसात ने किसानों की कमर पूरी तरह से तोड़ दी. ओले ने फसल को बर्बाद कर दिया. प्रखंड क्षेत्र में तेज आंधी, बारिश के ओलावृष्टि से लोगों के कच्चे व पक्के घरों का छत का टीना भी उड़ा दिया. वहीं किसानों की फसलों व फलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है. किसानों के खेतों में लगी मक्का, गेहूं, आम, लीची सहित अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है. किसानों का कहना है कि हमलोगों के खेतों में लगी फसल खासकर मक्का, गेहूं को ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >