घरेलू विवाद में लोहे के रड से हमला कर युवती को किया जख़्मी

जोकीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदार पंचायत नौवा ननकार गांव वार्ड 13 में मंगलवार को घरेलु विवाद को लेकर फरहाना, उम्र 23 वर्ष पिता नसीम को लोहे का सरिया से हमलाकर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया.

जोकीहाट. जोकीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदार पंचायत नौवा ननकार गांव वार्ड 13 में मंगलवार को घरेलु विवाद को लेकर फरहाना, उम्र 23 वर्ष पिता नसीम को लोहे का सरिया से हमलाकर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया. जख्मी को इलाज के लिये रेफरल अस्पताल जोकीहाट में भर्ती कराया गया. ज़ख्मी युवती के आरोपित इश्तियाक पिता नईम के खिलाफ एफआइआर के लिये आवेदन दिया गया है. जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि नामजदों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि इस तरह मारपीट करने वालों को पुलिस नहीं छोड़ेगी. जल्द हीं गिरफ़्तारी होगी, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >