भरगामा. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में बीडीओ शशि भूषण सुमन की अध्यक्षता में कार्यपालक सहायकों की महत्वपूर्ण बैठक की गयी. जिसमें प्रखंड क्षेत्र के सभी कार्यपालक सहायकों को पेंशनधारियों के केवाइसी व जीवन प्रमाणीकरण कार्य को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिये. बीडीओ ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी पेंशनधारियों को 31 मार्च तक अपना केवाइसी व जीवन प्रमाणीकरण अनिवार्य रूप से पूरा कर लेना है. यदि निर्धारित समय सीमा तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की जाती है, तो संबंधित लाभुकों की पेंशन स्वतः बंद कर दी जाएगी. उन्होंने कार्यपालक सहायकों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सक्रियता के साथ कैंप लगाकर अधिक से अधिक पेंशनधारियों का केवाईसी सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति की पेंशन बाधित न हो. ऐसे में कार्यपालक सहायकों की जिम्मेदारी है कि वे घर-घर जाकर या पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित कर लोगों की सहायता करें. मौके पर कार्यपालक सहायक प्रीति कुमारी, यशी कर्ण, सौरभ कुमार, दिलीप कुमार, संजीव कुमार, मुन्ना कुमार, अंशु कुमार, पप्पू कुमार, रंजीत कुमार, मिलन कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.
31 मार्च तक करा लें केवाइसी : बीडीओ
केवाइसी के बिना नहीं मिलेगा पेंशन
