अगलगी में चार घर जले, लाखों का नुकसान

आधा दर्जन मवेशियों की झुलसने से मौत

फारबिसगंज. प्रखंड के परवाहा पंचायत के वार्ड एक में देर शाम दो परिवार के चार घरों में आग लग जाने से अफरा तफरी मच गयी. अगलगी में पीड़ित गृहस्वामी के आधा दर्जन मवेशियों के झुलसने से मौत हो गयी. वहीं घर में रखे जेवर- जेवरात, कपड़ा, खाद्यान्न व अन्य सामान जलने से लाखों का नुकसान हो गया. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि परवाहा वार्ड एक निवासी मो अजीमुद्दीन व मुनाजिर दोनों पिता मो कामिल व उनके परिवार के लोग अपने मवेशी को चारा देने सहित अन्य कार्यों में व्यस्त थे. घर की महिलाएं घरेलू आवश्यक कार्यों से परवाहा हाट गयी हुई थी. इसी दौरान अचानक घर में आग लग गयी. आग की तेज लपट देख जब लोगों ने हल्ला किया, तो बड़ी संख्या में आसपास के लोग दौड़ कर पहुंचे. काफी परिश्रम के बाद आग पर काबू पाया. बताया जाता है कि जब तक लोगों ने आग पर काबू पाया तब तक पीड़ितों का टीन के चार अलग-अलग घरों को आग ने पूरी तरह से अपने आगोश में ले लिया. पीड़ित गृहस्वामी मो अजीमुद्दीन कि पत्नी अंसारी खातून ने बताया कि इस अग्निकांड में जहां आधा दर्जन मवेशियों की झुलस कर मौत हो गयी. वहीं नकद एक लाख 10 हजार रुपये, करीब 10 क्विंटल अनाज, चांदी करीब 40 भरी, सोना एक भरी, बर्तन, बक्सा आदि भी जल गया. स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को अविलंब राहत सामग्री व उचित मुआवजा देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >