आग से पांच घर जले, एक लाख की क्षति

पीड़ितों ने की सरकारी सहायता की मांग

परवाहा. रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के गुणवंती पंचायत के वार्ड संख्या 11 रजवेली गांव में गुरुवार की देर संध्या आग से पांच घर जल गये. पीड़ित परिवारों में रजवेली निवासी जितनी देवी पति विद्यानंद ऋषिदेव, लीला देवी पति उपेंद्र ऋषिदेव, लखीया देवी पति प्रमोद ऋषिदेव व गौरी देवी है. आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है. घर में रखे अनाज, कपड़ा, फर्नीचर के सामान, बर्तन, साइकिल सहित जरूरी कागजात जल गये. इस अगलगी की घटना में करीब एक लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान का अनुमान है. इधर स्थानीय पंचायत समिति सदस्य धीरेश कुमार राय से सूचना मिलते हीं पीड़ित परिवारों को से मिलकर सांत्वना दी. साथ ही जल्द सरकारी सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >