धान फसलों की तैयारी में जुटे किसान

बारिश से धान फसल प्रभावित

फारबिसगंज. किसान अब धान फसलों की कटाई के काम में जुट गये हैं. किसान व मजदूर तेजी से अब धान की तैयार फसलों को खलिहान में लाने में जुटे हुए हैं. इस संबंध में किसान अजय मंडल ने बताया कि इस बार धान फसल की बहुत ही अच्छी पैदावार हुई है. धान की फसल अब खेतों में तैयार खड़ी है. पिछले दिनों बारिश से धान की फसलों को नुकसान हुआ है. इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए. किसानों के द्वारा धान की कटनी भी शुरू कर दी गयी थी. लेकिन मोंथा चक्रवात के प्रभाव से जिले में हुई बारिश ने खेतों को गीला कर दिया था. जिससे धान की कटनी का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rahul kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >