किसान व श्रमिक संगठन का प्रदर्शन 26 को

किसान आंदोलन के पांच वर्ष पूरे

अररिया. किसान संगठन व श्रमिक संगठन की एक संयुक्त बैठक साथी कॉमरेड विजय शर्मा की अध्यक्षता में अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन मीरा टॉकीज स्थित सीपीआई कार्यालय के निकट हुई. दिल्ली किसान आंदोलन की पांच वर्ष बीतने पर अखिल भारतीय संयुक्त किसान संघर्ष समिति व अखिल भारतीय संयुक्त श्रमिक संगठन के संयुक्त राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आगामी 26 नवंबर को देशभर में सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन का आह्वान किया गया. अररिया जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि 26 नवंबर को अररिया जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को मांग पत्र डीएम के माध्यम से सौंपा जायेगा. बैठक में श्रमिक संगठन से राम विनय राय, गिरानंद पासवान, चंद्रशेखर पासवान, नौशाद आलम, किसान संगठन से चंद्रानंद मेहता, बाल गोविंद मंडल, सलीम, युगेश यादव, ढेपन ऋषिदेव, प्रमोद रंजन, सोना सोरेन, सलाउद्दीन, उममती खातुन, नवीसा खातुन, रेखा देवी, राज कुमार शर्मा, तस्लीम, अयुब अली, गोकुल राम, सुर्यानंद बैठा सहित अन्य साथीयों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >