सेवानिवृत प्रधानाध्यापक को दी विदाई

स्मृति चिह्न व धार्मिक ग्रंथ भेंट किये

पलासी. प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धर्मगंज के प्रधानाध्यापक देव नारायण यादव के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक देव नारायण यादव को शॉल, माला, बुके व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. साथ ही उन्हें स्मृति चिह्न व धार्मिक ग्रंथ भी भेंट किये गये. इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपने प्रधानाध्यापक को यादगार विदाई दी. मौके पर डीपीओ मो रासीद ने कहा कि प्रधानाध्यापक देव नारायण यादव ने बच्चों को केवल शिक्षा ही नहीं दी, बल्कि उन्हें अच्छे संस्कार व अनुशासन भी सिखाया. उनके नेतृत्व में विद्यालय ने कई उपलब्धियां हासिल की. वहीं सरपंच प्रतिनिधि नारायण ठाकुर ने कहा कि शिक्षक कभी पूरी तरह से सेवानिवृत नहीं होता, वह जीवन भर समाज का मार्गदर्शन करता रहता है. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अबु बकर, पंसस प्रतिनिधि बिनोद विक्टर, डीडीओ रामकृष्ण यादव, विश्वजीत शाही, पैक्स अध्यक्ष अकेश्वर यादव, राजकुमार यादव सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >