खाते से हुई 39 हजार 688 रुपये की फर्जी निकासी

पीड़ित ने थाना में दर्ज कराया मामला

नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के बरियारपुर वार्ड संख्या 08 निवासी एसबीआइ की खाताधारी महिला के खाता से 39 हजार 688 रुपये गायब हो गया. जब जब राशि निकासी को लेकर बैंक शाखा पहुंची तो वहां पता चला कि उनके खाता में एक भी रुपये नहीं है. इसके बाद महिला परेशान हो गयी. एसबीआइ चंदा के शाखा प्रबंधक के अलावा नरपतगंज थानाध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. जिसमें पीड़ित महिला बरियारपुर वार्ड संख्या 08 निवासी सुलेखा देवी पति राजेश बहरदार ने बताया कि एसएसबी शाखा चंदा में मेरी खाता है. खाता 39 हजार 688 रुपये जमा था. जरूरत पड़ने पर राशि निकासी को लेकर बैंक शाखा पहुंचे. जहां पर बैंक में बताया गया कि आपके खाते में एक भी रुपये नहीं है. जब हम पूरा डिटेल्स निकाले तो मेरे खाते से फर्जी तरीके से सभी रुपये की निकासी कर ली है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >