परीक्षा की तैयारी हमारी साझा जिम्मेदारी

बच्चों को सकारात्मक वातावरण दें

नरपतगंज. मध्य विद्यालय नोनिया टोला, चकला में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया. इस संगोष्ठी का थीम परीक्षा की तैयारी हमारी साझा जिम्मेदारी पर आधारित था. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय व अभिभावकों के बीच समन्वय स्थापित कर बच्चों के सर्वांगीण विकास व बेहतर परीक्षा परिणाम सुनिश्चित करना है. प्रधानाध्यापक राम कुमार दास ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा केवल बच्चों की नहीं, बल्कि हम सभी की साझा जिम्मेदारी है. उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन, पुनरावृत्ति तथा आत्मविश्वास बनाए रखने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए. अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को सकारात्मक वातावरण दें, अनावश्यक दबाव न बनाएं और उनकी मानसिक चिंता को समझते हुए उनका सहयोग करें. संगोष्ठी में शिक्षक दिगंबर यादव, अरविंद कुमार, राम अवतार, गनौरी कुमार, चंदन कुमार दत्ता, धीरज सिंह, साकेत त्रिपाठी तथा शिक्षिकाएं सपना कुमारी, रूबी कुमारी, बीवी जरीना व अपर्णा त्रिपाठी ने भी परीक्षा की प्रभावी तैयारी पर अपने विचार रखे.

——–

विज्ञान दिवस पर भव्य आयोजन

नरपतगंज. नरपतगंज नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत मधुरा स्थिति ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल परिसर में शनिवार को विज्ञान दिवस भव्य तरीके से मनाया गया. बच्चों ने विभिन्न प्रदर्शनी का आयोजन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इस मौके पर टाइटेनिक जहाज, चंद्रयान-3 व रोबोटिक परियोजना के मॉडल आकर्षक का केंद्र रहे. प्रतिभाशाली छात्रों ने रचनात्मक वैज्ञानिक मॉडलों व उन्नत कृत्रिम बुद्धिमता की एक प्रेरणादायक प्रदर्शनी प्रस्तुत की. विद्यालय के निदेशक सोनू कुमार साह उर्फ़ फूलन कुमार शाह ने विज्ञान दिवस पर विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने छात्रों को प्रेरित कर बताया कि 28 फरवरी को नेशनल साइंस डे इसलिए मनाया जाता है कि क्योंकि आजादी से करीब 19 साल पहले एक भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकटरमन ने अपनी नई खोज की थी. इस अवसर पर प्रधानाध्यापक, शिक्षक, महिला शिक्षिका व सभी छात्र मौजूद थे. 36

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >