सुंदर नाथ धाम में दर्जनों लोगों ने किया योग

सुंदरनाथ धाम में योग शिविर का आयोजन

कुर्साकांटा. शुक्रवार को गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर एसएसबी 56वीं बीओपी डूबा टोला बटराहा के सौजन्य से ऐतिहासिक शिव मंदिर सुंदरनाथ धाम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व तैयारी को लेकर योग शिविर का आयोजन किया गया. जानकारी अनुसार निरीक्षक सामान्य वांगसम कुंगखो की अध्यक्षता में योग शिविर का आयोजन किया गया. सामान्य निरीक्षक ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भव्य योग शिविर का आयोजन किया जायेगा. जिसे लेकर सुंदरी मठ में शिविर का आयोजन किया गया. आयोजित शिविर में दर्जनों लोगों ने हिस्सा लिया जिसे योग, आसन,प्राणायाम समेत योग को लेकर वृहत जानकारी दी. शिविर में यह भी बताया गया कि इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में योग मनुष्य के लिए कितना महत्वपूर्ण है. वहीं पूर्व प्रखंड प्रमुख सुशील कुमार सिंह बताया कि मौजूदा समय में हम सबों को योग को दिनचर्या में शामिल करना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >